मंगलवार, 10 जनवरी 2017

नए वर्ष की पूर्व संध्या में मोदीजी की विशेष घोषणाए


पंतप्रधान श्री नरेंद्र मोदीजी ने ०८ नवंबर २०१६ के बाद आज फिर ३१ दिसंबर की शाम देश के नाम एक सन्देश दिया। ५०० और १००० के नोट बंदी के घोषणा में देश ने साथ देने के लिए मोदीजी ने देश की जनता का शुक्रिया अर्ज किया। मोदीजी ने देश से आव्हान किया की काले धन को मिटाने के लिए उन्हें देश की ऐसे ही साथ की जरूरत है और साथ ही पंतप्रधानजी ने बहोत सारी नई योजना सुरु करने की घोषणा की जिसमे गरीब , ग्रामीण विभाग , छोटे व्यापारी और अन्य नागरिको को विशेष महत्त्व दिया है।

नए वर्ष की पूर्व संध्या में मोदीजी की विशेष घोषणाए की अधिक जानकारी निचे दी गयी है :

Announcement of PM narendra modi

नए वर्ष की पूर्व संध्या में मोदीजी की विशेष घोषणाए

New Announcement of 2017 by PM Narendra Modi

३१ दिसबर २०१६ के भाषण में मोदीजी ने भारत की जनता के लिए बहोत सारी योजनाए सुरु की है हम एक एक करके महत्वपूर्ण योजनाओ पर नज़र दालते है।

आज के भाषण की कुछ खास घोषणाएं 

घर के  लोन में छूट 

मोदीजी का सपना है की हर परिवार का घर हो और इसी सपने को पुरा करने के लिए वह नई  नई योजनाए सुरु कर रहे है। आज भी मोदीजी ने गृह निर्माण के लिए नई  योजना की घोषणा की जिससे ग्रामीण और शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत वाली घोषणा की है जिसमे उन्होंने २ नई योजना शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरुवात की है 
home loan

  1. प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के लिए ४ प्रतिशत ब्याज पर छूट की घोषणा की है अगर घर का लोन ९.०० लाख रुपये से कम है। 
  2. और अगर घर का लोन ९.०० लाख रुपये से ज्यादा लेकिन १२.०० लाख से कम है तो ३ प्रतिशत ब्याज पर छूट मिलेगी। 
ग्रामीण गरीब और मध्यम वर्ग के लिए ३३ प्रतिशत नए गृह निर्माण की घोषणा भी प्रधान मंत्री ने इस मोके पर
बताई। 
मोदीजी ने ग्रामीण लोगो के लिए एक और योजना बताई जिसमे २ लाख का कर्ज अगर आप घर को दुरुस्त करने के लिए लेते हो तो आपको ३ % ब्याज के छूट मिलेगी। घर लोन  के लिए कोनसे डॉक्यूमेंट की जरूरत है जानने के लिए यहाँ क्लिक करे। 

खेती की योजनाए ( किसानों के लिए खुशखबरी ) 

  • ३ करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड को ३ महीने में रुपे कार्ड ( RuPay Card ) में बदला जाएगा।  
  • खेती के लोन का ६० दिन का ब्याज सरकार भुगतान करेगी।  
  • पिछले महीने नाबार्ड ने २१००० करोड़ का फण्ड किसानों के लिए बनाया था। आज प्रधान मंत्री जी ने उस निधि में और २०००० करोड़ निवेश करने की घोषणा की। को-ऑपरेटिव बैंक की वजह से नाबार्ड को जो नुकसान हुआ है उसका भुगतान सरकार करेगी।  

छोटे व्यापारियों की योजनाए 

  • छोटे व्यापारी की क्रेडिट गारंटी १ करोड़ से बढाकर २ करोड़ कर दी गई है। 
  • मोदीजी ने बैंको से निवेदन किया है की छोटे व्यापारियों के लिए कॅश क्रेडिट लिमिट २० % से बढाकर २५ % करे। 
  • पंतप्रधानजी ने बैंको से एक और निवेदन किया की जो व्यापारी ऑनलाइन व्यव्हार करेंगे उनके लिए वर्किंग कैपिटल लोन कारोबार के २० % से बढाकर ३० % किया जाए । 

महिला और बुजुर्ग की योजनाए 

  • गर्भवती महिला ( Pregnant Women ) के बैंक खाते में ६००० रुपए जमा करने की घोषणा भी मोदीजी ने की। बैंक खाता कैसे और कहा खोले इसके लिए यहाँ क्लिक करे
  • अगर रक्कम ७,५०,००० से कम रही तो  बुजुर्ग लोगो को अपने निवेश पर ८ प्रतिशत ब्याज दर मिलने की घोषणा भी आज मोदीजी ने अपने भाषण की। 
आशा है आपको यह जानकारी उपयोगी लगी होगी। आपसे निवेदन है की अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगती है तो कृपया इसे share अवश्य करे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank You For your Valuable Comment