पैन कार्ड (PAN card) आज हर व्यक्ति का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। PAN Card का पूर्ण मतलब है
P - Permanent
A - Account
N - Number
PAN कार्ड क्या है ? What is PAN Card?
जैसे
की हमने ऊपर देखा है यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसका महत्त्व बढ़ते
ही जा रहा है। PAN CARD का पूरा मतलब Permanent Account Number (स्थायी
खाता संख्या ) है। यह १० अंको का नंबर होता है।(यह १० नंबर के हर नंबर का
मतलब जानने के लिए यहाँ क्लिक करे ) यह आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता
है। पैन कार्ड Smart card होता है। पैन कार्ड दिखने में ATM Card जैसा
होता है। इस पर आपका और आपके पिताजी का पूरा नाम लिखा होता है। इस पर आपकी
जन्मतिथि भी दर्ज होती है। अपने पैन कार्ड बनाते वक़्त जो हस्ताक्षर (
Sign ) किया था वो भी आपके कार्ड पर होता है। PAN CARD की अधिक जानकारी निचे दी है।
PAN CARD क्यों जरुरी है ? Need of PAN Card ?
पैन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है। इनकम टैक्स भरने के लिए पैन कार्ड जरुरी है। आपको बैंक में खाता खोलने के लिए भी यह जरुरी है। अगर आप २ लाख से ऊपर के कीमत के सोने के गहने खरीदी करते है तो आपको आपका PAN नंबर देना जरुरी है। और भी बहुत कामो में आपको आपका पैन नंबर होना आवश्यक है। आपको ५०,००० से ज्यादा पैसे बैंक खाते में Deposit करने के लिए पैन नंबर जरुरी है।
पैन कार्ड कोण निकाल सकता है ? Who Can Apply for PAN ?
पैन कार्ड कोई भी निकाल सकता है चाहे वह आदमी हो या औरत, यहाँ तक की १८ साल से कम उम्र का व्यक्ति भी पैन नंबर रख सकता है। पैन नंबर कंपनी, पार्टनरशिप फर्म , हिन्दू अविभाजित परिवार (Hindu Undivided Family), संस्था भी ले सकते है। पैन कार्ड व्यापारी हो या पगरदार वर्ग कोई भी पैन कार्ड निकाल सकता है।
PAN CARD के लिए कैसे Apply करे ? How to Apply for PAN card ?
पैन कार्ड के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते है। ऑनलाइन apply करने के लिए आप यहाँ' पर क्लिक करे और ऑफलाइन Apply आप नजदीकी UTIISL के सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते है।
PAN CARD के लिए कोनसे दस्तावेज (Document ) जरुरी है ?
Which Document Required for Application of PAN Card ?
- 2 पासपोर्ट साइज के फोटो
- पहचान के सबुत ( ID Proof) के लिए निचे दिए DOCUMENT में से कोई भी एक
- स्कूल का दाखिला
- दसवी की मार्कशीट
- पासपोर्ट
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- पत्ते का सबूत ( Address Proof ) के लिए निचे दिए DOCUMENT में से कोई भी एक
- बैंक पासबुक
- बिजली का बिल
- फ़ोन बिल
- वोटर कार्ड
PAN CARD बनाने के लिए कितनी FEES लगेगी ? Fees For PAN Card ?
ऑनलाइन पैन कार्ड बनाने के लिए आपको केवल १०७ रुपये
लगते है इसमें आपको खुद को ही अपना फॉर्म भरना होता है और वह नजदीकी
सुविधा केंद्र में जमा कर सकते है। और अगर आप किसी Agent के जरिए पैन
कार्ड बनवाते हो तो आपको १५० से २०० तक खर्चा आ सकता है।
PAN CARD आने में कितना समय लगता है ?
When will we Receive PAN Card?
पैन कार्ड का आवेदन के २० - 30 दिन के भीतर पैन कार्ड आपके दिए हुए पते पर आजाएगा।
आशा करता हूं आपके सभी सवालो के जवाब देने में हम सफल रहे अगर और कोई सवाल हो तो कृपया कॉमेंट बॉक्स में लिखे हम आपकी शंका दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank You For your Valuable Comment