पैन कार्ड आज एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आपके पहचान पत्र के दस्तावेज में पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण और अहम दस्तावेज है। पैन कार्ड आपको आपके बाकि दस्तावेज बनाने में मदद करता है जैसे की मतदान पत्र कार्ड,बैंक में खाता खोलने के लिए, आधार कार्ड बनाने और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और भी अन्य जगह यह आपके काम आता है। आज हम पैन कार्ड क्या है और इसका बैंक में क्या क्या काम आता है इस विषय में पढ़ते है।
पैन कार्ड क्या है और बैंक में क्यों है जरुरी ?
What is PAN Card ? Use of PAN Card in bank
पैन कार्ड (PAN card) आज हर व्यक्ति का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। PAN Card का पूर्ण मतलब है
P - Permanent
A - Account
N - Number
पैन कार्ड हमारा पहचान का एक दस्तावेज है। आपको बैंक में खाता खोलने के लिए पैन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है। आयकर भरने के लिए आपके पास पैन कार्ड होना अनिवार्य है। पैन कार्ड का प्रमुख उद्देश्य वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता लाने के लिए किया गया है। अगर आपको बैंक खाते में ५०,००० से ज्यादा रक्कम एक समय भरना है तो आपको आपके पास पैन कार्ड रखना जरुरी है।
जैसे की हमने ऊपर देखा है यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसका महत्त्व बढ़ते ही जा रहा है। PAN CARD का पूरा मतलब Permanent Account Number (स्थायी खाता संख्या ) है। यह १० अंको का नंबर होता है। (यह १० अंक के हर अंक का मतलब जानने के लिए यहाँ क्लिक करे ) यह आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। पैन कार्ड Smart card होता है। पैन कार्ड दिखने में ATM Card जैसा होता है। इस पर आपका पूरा नाम लिखा होता है। इस पर आपकी जन्मतिथि भी दर्ज होती है। अपने पैन कार्ड बनाते वक़्त जो हस्ताक्षर ( Sign ) किया था वो भी आपके कार्ड पर होता है।
बैंक में पैन कार्ड का क्या महत्त्व है ?
Use of PAN Card in bank
- अगर आप ५ लाख से ज्यादा रकम बचत खाते में एक वर्ष के भीतर निवेश करते है तो आपको पैन कार्ड नंबर बैंक में देना जरुरी है।
- बैंकर चेक या डिमांड ड्राफ्ट ५०,००० से ज्यादा रहने पर आपको पैन कार्ड नंबर देना अनिवार्य है।
- जीवन बिमा का भुगतान ५०,००० से ज्यादा होने पर।
- कॅश कार्ड या प्रीपेड कार्ड का ५०,००० से अधिक भुगतान होने पर आपको पैन नंबर देना आवश्यक है।
- अगर आपको D - Mat खाता खोलना है तो PAN Card होना आवश्यक है।
- ५०,००० अधिक कॅश आपको बैंक में एक साथ डिपाजिट करना है तो पैन कार्ड होना जरुरी है।
आशा करता हु जानकारी से आपको मदद हुई और इसे आप ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुचायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank You For your Valuable Comment