शनिवार, 14 जनवरी 2017

Saving Account कौनसे Bank में खोले ?

८ नवंबर २०१६ जब मोदीजी ने ५०० और १००० के नोटों पर बंदी लगाई है हर किसी को बैंक खाते  की जरूरत होगई है। कोई जनधन खाता तो कोई  बचत खाता  खोल रहा है। बचत और जनधन खाते  का डिफ़रेंस जानने के लिए यहाँ क्लिक करे। आज हम बचत खाते के लिए Bank का चयन कैसे करे इस बारे में बात करते है। आज Banking की सेवाएं पहले से बहोत गुना अच्छी हो गई है।  Banking अब  Digital India का महत्वपूर्ण अंग बन गया है।  आपको सिर्फ Account खोलने से पहले कुछ बाते ध्यान में रखना है । वह इस प्रकार है -

खाता खोलने से पहले निचे बताई  कुछ बाते ध्यान में रखना


१) खाता कहा खोले

दोस्तों हमे हमारा खाता वही खोलना चाइए जहा सभी Facility मौजूद रहे जैसे की ATM , चेक बुक , मोबाइल एप्प, इन्टरनेट बैंकिंग जैसे सुविधा हो। वैसे आज कल सभी बैंक अच्छी सेवाएं दे रही है ।

2)  स्थान

दोस्तों बैंक घर के नज़दीक की शाखा में ही खोले ताकि आपको जब भी जरूरत हो आप जाकर अपने व्यवहार कर सके ।

3) ATM सेवा

आज सभी बैंक की अपनी ATM सेवाएं है लेकिन कुछ दिन पहले  RBI ने कुछ व्यवहार के बाद बैंक को Charges लगाने के आदेश दिए है । इसलिए उसी बैंक में खाता खोले जिस बैंक के ज्यादा ATM हो और आसानी से आप उस ATM को ढूंढ सको। INDIA में सबसे ज्यादा SBI के ATM है।

4) MOBILE APP

दोस्तों Android के ज़माने में मोबाइल App होना बहोत जरुरी है । और वो App User Friendly होना चाइए। जिससे आप उसको आसानी से इस्तेमाल कर सके । जैसे AXIS बैंक का AXIS MOBILE App है। 

5) औसत बैलेंस

यह खाता खोलने से पहले जरूर देखे की बैंक का औसत बैलेंस का नियम क्या है । कुछ निजी Bank में 5000 से 10000 है लेकिन राष्ट्रीय बैंक में कम से कम 100 और ज्यादा से ज्यादा 1000 का औसत बैलेंस का नियम है । जनधन खाते में आपको जीरो बैलेंस में खाता खोल सकते है।  खाता धारक ने ये भी ध्यान में रखना चाइए।

6) ब्याज दरे

यह अलग अलग बैंक का अलग नियम है । कोई बैंक 4% से देती तो कुछ निजी बैंक तो 8% तक का ब्याज देते है। इसलिए Bank पसंद करने से पहले इस पहलु पर भी ध्यान देना चाइए।

7) शाखाएं की संख्या

खाता खोलने से पहले यह भी ध्यान में रखना होगा की हम जिस बैंक में खता खोल रहे है उसकी बाकि शहरो और राज्यो में शाखाएं है या नहीं।क्योकि बादमे पैसे Transfer को लेकर प्रॉब्लम आती है।

दोस्तों आशा करता हु आप इस जानकारी का उपयोग जरूर लोगे और यह जानकारी Share करके अपने दोस्तों की भी मदत करे।

पैन कार्ड क्या है और बैंक में क्यों है जरुरी

पैन कार्ड आज एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आपके पहचान पत्र के दस्तावेज में पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण और अहम दस्तावेज है। पैन कार्ड आपको आपके बाकि दस्तावेज बनाने में मदद करता है जैसे की मतदान पत्र कार्ड,बैंक में खाता खोलने के लिए, आधार कार्ड बनाने और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और  भी अन्य जगह यह आपके काम आता है। आज हम पैन कार्ड क्या है और इसका बैंक में क्या क्या काम आता है इस विषय में पढ़ते है।
PAN card kya hai aur bank me kyu hai jaruri

BHIM भीम क्या है और कैसे इसका इस्तेमाल करे ? How to use BHIM App

भारत में भीम नाम बहोत पहले से ही फेमस है। पहले महाभारत में भीम का नाम आया फिर भारत को आझाद करने और दलितों को अपना हक़ दिलाने भारतरत्न भीमरावजी आंबेडकर आए। उसके बाद छोटे बच्चो में छोटा भीम फेमस आया और अब मोदीजी ने BHIM नाम की मोबाइल एप्लीकेशन सुरु की और केवल १० दिन के भीतर १ करोड़ से भी ज्यादा लोगो ने इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करके भारत की  सबसे ज्यादा डाउनलोड होनेवाली एप्लीकेशन में से एक बना दिया।


BHIM का फुल फॉर्म क्या है ? What is BHIM App ?



मारे भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने ३० दिसबर २०१६ को इस एप्लीकेशन की सुरवात की है। यह एप्लीकेशन भारत की संविधान के निर्माता भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखा है। BHIM का फुल फॉर्म  है (भारत इंटरफ़ेस फॉर मनी ) यह उसका पूरा नाम है।  यह एप्लीकेशन NCPL अर्थात नेशनल पेमेंट ऑफ़ इंडिया ने बनाई है। 

BHIM की विशेषताए  Features Of BHIM


इस एप्लीकेशन  की वैसे तो बहुत विशेषताए है उनमें से में कुछ खास आपके साथ शेयर करता हु। 
  • यह बिना इंटरनेट के भी चल सकता है। 
  • यह एप्लीकेशन UPI (Unified Payment Interface) पर काम करेगा। 
  • इस एप्लीकेशन की मदद से खाते का बैलेंस भी चेक कर सकते हो। 
  • यह पहली सरकारी एप्लीकेशन जो ऑनलाइन वॉलेट (जैसे Paytm Freecharge ) का ऑप्शन देती है। 
  • इसकी यह भी विशेषता है की पैसे का आदान प्रदान करने के लिए बार बार आपको अकाउंट नंबर डालने की जरूरत नहीं। 
  • यह एप्लीकेशन आपको हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध है। 
  • यह आपको प्ले स्टोर या IOS स्टोर पर भी उपलब्ध मिल जाएगा। 
  • आप QR CODE Scan करके भी पैसे कम समय में  ट्रांसफर कर सकते हो। 

    अपने मोबाइल में कैसे इनस्टॉल और उपयोग करे भीम एप्लीकेशन ?

    How to Install & Use BHIM App in Android Device ?


    एप्लीकेशन के सुरवाती दिनों में यह केवल Android यूजर के लिए ही उपलब्ध था लेकिन १० जनवरी २०१७ से सरकार ने Ios यूजर (Iphone यूजर ) के लिए भी उपलब्ध करा दिया है।  आज हम Android  मोबाइल में BHIM कैसे इनस्टॉल करे यह देखते है। 
    • सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर के सर्च इंजन  में BHIM App टाइप करे  और इसे अपने मोबाइल में  इनस्टॉल करे। 
    • इनस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करे। अब आपके सामने दो भाषा के विकल्प है। आपको हिंदी या इंग्लिश में से एक भाषा का चुनाव करना है। और उसके बाद next पर क्लिक करना है। 
    • अब आपके सामने Welcome पेज खुलेगा उसे next करे 
    • अब आपके सामने App के Feature  की जानकारी कम शब्दो में दी है।  उसे  Next करे। 
    • अब आपसे एक्ससेस करने की अनुमति मांगेंगे उसे आपको " Lets get Started "पर क्लिक करना है। 
    • अब आपका मोबाइल नंबर verify किया जाएगा। अगर आपका मोबाइल Android Version  ५. १ के ऊपर का होगा तो आपको आपका Registered नंबर पहले सिम स्लॉट में रखना अनिवार्य है।

      BHIM App में बैंक अकाउंट के लिए UPI पिन कैसे सेट करे ?

      How To Set UPI Pin To Bank Account In BHIM App ?


      हम आपको बैंक भीम एप्प में UPI पिन कैसे सेट करे इसके लिए स्टेप बाय स्टेप बता रहे है - 
      1. सबसे पहले आप BHIM App  के मेनू में जाएं। 
      2. उसके बाद आप आपके बैक को सिलेक्ट करे। 
      3. उसके बाद  Set UPI पिन के ऑप्शन पर क्लिक करे। 
      4. अब आपको आपके एटीएम के आखरी ६ अंक डालना है और साथ ही आपको आपके कार्ड की Expiry Date भी डालना जरुरी है। 
      5. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा। 
      6. आप जैसे ही OTP डालोगे आप आपका UPI पिन सेट कर सकते हो। 
       आशा करता है  BHIM App जुड़े आपके सभी सवालो का  जवाब देने में हम सफल रहे लेकिन अगर और भी कोई सवाल आपके मन में होंगे तो निचे कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर पूछे हम आपकी समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे। और यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगो से Whatsapp , Facebook , Twitter पर शेयर करे। 

      बुधवार, 11 जनवरी 2017

      PAN कार्ड क्या है और कैसे Apply करे ?


      पैन कार्ड (PAN card) आज हर व्यक्ति का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। PAN Card का पूर्ण मतलब है
      P - Permanent
      A - Account
      N - Number 


      PAN कार्ड क्या है ? What is PAN Card?


      जैसे की हमने ऊपर देखा है यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसका महत्त्व बढ़ते ही जा रहा है। PAN CARD  का पूरा मतलब Permanent Account Number (स्थायी खाता संख्या ) है। यह १० अंको का नंबर होता है।(यह १० नंबर के हर नंबर का मतलब जानने के लिए यहाँ क्लिक करे ) यह आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। पैन कार्ड Smart card होता है। पैन कार्ड दिखने में ATM Card जैसा होता है। इस पर आपका और आपके पिताजी का पूरा नाम लिखा होता है। इस पर आपकी जन्मतिथि भी दर्ज होती है। अपने पैन कार्ड बनाते वक़्त जो  हस्ताक्षर ( Sign ) किया था  वो भी आपके कार्ड पर होता है। PAN CARD की अधिक जानकारी निचे दी है।

                                 PAN Card kya hai aur PAN ke liye kaise apply kre

      PAN CARD क्यों जरुरी है ? Need of PAN Card ?


      पैन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है। इनकम टैक्स भरने के लिए पैन कार्ड जरुरी है। आपको बैंक में खाता खोलने के लिए भी यह जरुरी है। अगर आप २ लाख से ऊपर के कीमत के सोने के गहने खरीदी करते है तो आपको आपका PAN नंबर देना जरुरी है। और भी बहुत कामो में आपको आपका  पैन नंबर होना आवश्यक है। आपको ५०,००० से ज्यादा पैसे बैंक खाते में Deposit करने के लिए पैन नंबर जरुरी है।  

      पैन कार्ड कोण निकाल सकता है ? Who Can Apply for PAN ?


      पैन कार्ड कोई भी निकाल  सकता है  चाहे वह आदमी हो या औरत, यहाँ तक की १८ साल से कम उम्र का व्यक्ति भी पैन नंबर रख सकता है। पैन नंबर  कंपनी, पार्टनरशिप फर्म , हिन्दू अविभाजित परिवार (Hindu Undivided Family), संस्था  भी ले सकते है। पैन कार्ड व्यापारी हो या पगरदार वर्ग कोई भी पैन कार्ड निकाल सकता है।

      PAN CARD के लिए कैसे Apply करे ?  How to Apply for PAN card ? 


      पैन कार्ड के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते है। ऑनलाइन apply करने के लिए आप यहाँ' पर क्लिक करे और ऑफलाइन Apply  आप नजदीकी UTIISL के सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते है।

      PAN CARD के लिए कोनसे दस्तावेज  (Document ) जरुरी है ? 

      Which Document Required for Application of PAN Card ?


      • 2 पासपोर्ट साइज के फोटो
      • पहचान के सबुत ( ID Proof) के लिए निचे दिए DOCUMENT में से कोई भी एक
      1. स्कूल का दाखिला
      2. दसवी की मार्कशीट
      3. पासपोर्ट
      4. वोटर कार्ड
      5. राशन कार्ड
      • पत्ते का सबूत ( Address Proof ) के लिए निचे दिए DOCUMENT में से कोई भी एक
      1. बैंक पासबुक
      2. बिजली का बिल
      3. फ़ोन बिल
      4. वोटर कार्ड        
         

      PAN CARD  बनाने के लिए कितनी FEES  लगेगी ? Fees For PAN Card ?


      ऑनलाइन पैन कार्ड बनाने के लिए आपको केवल १०७ रुपये लगते है इसमें आपको खुद को ही अपना फॉर्म भरना होता है  और वह नजदीकी सुविधा केंद्र में जमा कर सकते है। और अगर आप किसी Agent के जरिए पैन कार्ड बनवाते हो तो आपको १५० से २०० तक खर्चा आ सकता है।

      PAN CARD आने में कितना समय लगता है ? 

      When will we Receive PAN Card?


      पैन कार्ड का आवेदन के २० - 30 दिन के भीतर पैन कार्ड आपके दिए हुए पते पर आजाएगा।

      आशा करता हूं आपके सभी सवालो के जवाब देने में हम सफल रहे अगर और कोई सवाल हो तो कृपया कॉमेंट बॉक्स में लिखे हम आपकी शंका दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे।